• Tue. Aug 18th, 2026

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : रतलाम में परेड का हुआ आयोजन; कलेक्टर-एसपी ने परिजनों को किया सम्मानित

BySurendra Jain

Oct 22, 2025

खबर पक्की, 22 अक्टूबर, रतलाम। पुलिस लाइन स्थित शहीद पार्क में मंगलवार सुबह पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस स्मृति परेड का आयोजन कर देश के लिए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने रतलाम के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित भी किया।
शहीदों के नाम का वाचन, परेड ने दी सलामी
कार्यक्रम में एसपी अमित कुमार ने देशभर में कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों का वाचन कर उन्हें नमन किया। रतलाम के शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर धर्मेंद्र सिंह चौहान, हेड कॉन्स्टेबल रामराज सिंह, कॉन्स्टेबल फकरुद्दीन खां और चंपालाल मालवीय को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सूबेदार मोनिका ठाकुर के नेतृत्व में जिला पुलिस बल और विशेष सशस्त्र बल की टुकडिय़ों ने परेड मार्च कर शहीदों को सलामी दी।
शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर मिश सिंह और एसपी अमित कुमार ने रतलाम के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस?
21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के ‘हॉट स्प्रिंग्सÓ में चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सीआरपीएफ (ष्टक्रक्कस्न) के 10 जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं शहीदों और ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी राकेश खाखा, एएसपी ग्रामीण विवेक कुमार लाल, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!