खबर पक्की, 22 अक्टूबर, रतलाम। रतलाम में दिवाली पर पटाखा फोडऩे की बात पर 4 महिलाओं ने एक के साथ मारपीट की। पड़ोसी महिलाओं द्वारा हिंदू महिला से हाथापाई करने का वीडियो भी सामने आया है। मामले में दोनों पक्ष की तरफ से स्नढ्ढक्र दर्ज कर गई है। बुधवार दोपहर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी गणेश नगर पहुंचें। मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। गणेश नगर में मंगलवार रात पटाखे फोडऩे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटनाक्रम थाना औद्योगिक क्षेत्र का है।
महिला बोली- पटाखा फोडऩे की बात पर भड़कीं पड़ोसी
रतलाम। गणेश नगर में रहने वाली रश्मि चौहान (48) पति विनय चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह सिलाई का काम करती है। मंगलवार रात अपने घर पर दीया बाती कर अपने घर के सामने सड़क पर पटाखे फोड़ रही थी। सामने रहने वाली रानी पति वसीम बोली कि मेरे घर के सामने पटाखे नहीं जलाओगी। इसी बात पर उन्होंने पिटाई कर दी।
मारपीट होता देख पड़ोसी सपना ठाकुर, अनुसिया राठोर ने बीच बचाव किया। मारपीट करने वाली चारों महिलाएं जाते-जाते बोलीं कि दोबारा मेरे इधर पटाखे फोड़े तो खत्म कर देंगे।
फरियादी के खिलाफ भी दर्ज कर लिया केस
मामले में रानी पति वसीम, नाजमीन पति हैदर, गुडिया पति जावेद एवं सानिया पति सलमान सभी निवासी मोहन नगर के पास गणेश नगर के खिलाफ धारा 296, 115 (2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने रिजवाना पति जावेद खान की रिपोर्ट पर फरियादी रश्मि चौहान के खिलाफ भी मारपीट का केस दर्ज किया है।
घटनाक्रम की जानकारी बुधवार दोपहर हिंदू जागरण मंच को मिली। मंच के कमलेश ग्वालियरी, जगदीश पाटीदार आदि घटना वाले क्षेत्र में पहुंचे। इस बात की जानकारी मिलने पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी गायत्री सोनी समेत पुलिस बल पहुंचा।
हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध
पदाधिकारियों ने पुलिस द्वारा उल्टा फरियादी रश्मि चौहान के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर विरोध जताया। पदाधिकारियों का कहना था कि मुस्लिम पक्ष की महिलाओं द्वारा घर में घुस कर मारपीट की है। पैर भी फैक्चर हुआ है। इसे में साधारण मारपीट की धाराओं में केस दर्ज करना गलती है।
पदाधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कम धाराएं लगाने को लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक कमलेश ग्वालियरी ने बताया कि महिला के पैर में फैक्चर है। सिर के बाल खींच मारपीट की है। पुलिस ने केवल साधारण धाराओं में मारपीट का केस दर्ज किया है। हमारी मांग है कि धाराएं बढ़ाई जाए।
पटाखे फोडऩे पर महिला को पीटा : अभद्रता का विरोध करने पर लात-घूंसे मारे; कमर और पैर की उंगली में चोट आई
