• Tue. Aug 18th, 2026

पीवीसी फैक्ट्री में फिर आग लगी : धुआं उठता दिखा तो चला पता, दो दिन पहले प्रशासन ने सील की थी

BySurendra Jain

Oct 19, 2025

खबर पक्की, 19 अक्टूबर, रतलाम। पटेल कॉलोनी में दो दिन पहले जिस फैक्ट्री में आग लगी थी उसी में रविवार सुबह एक बार फिर आग लग गई। सुबह करीब 6 बजे रहवासियों ने धुआं उठता देखा तो आग लगने की जानकारी मिली। फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। दोबारा आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। जबकि फैक्ट्री को दिन पहले सील कर दिया था।
बाजना बस स्टेंड रतलाम में जैन स्कूल के पीछे प्रिफेड इंटरप्राइजेस जो पीवीसी एवं पोपिंग बोर्ड एवं पैकिंग बनाने की इकाई है। शुक्रवार दोपहर में इसमें आग लग गई थी। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया था।
आग की लपटें उठ रही थीं
इसी फैक्ट्री में सुबह एक बार फिर आग लग गई। क्षेत्रवासियों धुआं उड़ता देख क्षेत्रीय पार्षद रणजीत टाक को सूचना दी। वह रहवासियों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने फैक्ट्री संचालन करने वालो को सूचना दी। फायर ब्रिगेड को बुलाया। जिस परिसर में यह फैक्ट्री वहां चार अन्य किराए से दुकानें भी संचालित होती हैं। इस कारण इस परिसर का मुख्य गेट का ताला लगा था। फायर ब्रिगेड के आने के पहले गेट पर लगे ताले की चाबी नहीं होने पर ताला तोड़ा गया।
फैक्ट्री के अंदर काफी मात्रा में कागज के पुस्टें व अन्य सामग्री जली हुई हालात में थे। उसी स्थान में आग लगी है। आग की लपटें उठ रही थीं। फायर ब्रिगेड ने 15 से 20 मिनट में आग पर काबू पाया।
संचालन के डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं कराए थे
फैक्ट्री व गोदाम के संचालक अब्दुल हक पिता अब्बास एवं मुकदल पिता केदार मनाजी हैं। यह दोनों पार्टनर है। दो दिन पहले फैक्ट्री संचालक रहवासी क्षेत्र में फैक्ट्री संचालन के दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए थे। तहसीलदार ऋषभ ठाकुर व अन्य प्रशासनिक अमले ने पंचनामा बनाकर फैक्ट्री को सील कर दिया था। फैक्ट्री परिसर में अग्नि सुरक्षा यंत्र भी नहीं मिले थे।
इस घटना पर कलेक्टर मिशा सिंह ने एसडीएम शहर आर्ची हरित की अध्यक्षता में घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई थी। कमेटी को रियाहशी इलाके में इस प्रकार गोदाम संचालन की विभिन्न बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत के निर्देश दिए थे।

You missed

error: Content is protected !!