• Wed. Aug 19th, 2026

धनतेरस का शुभ शगुन डी पी ज्वेलर्स पर

BySurendra Jain

Oct 17, 2025

खबर पक्की, 17 अक्टूबर, रतलाम । धनतेरस के शुभ अवसर पर डी. पी. ज्वेलर्स अपने सुसज्जित शोरूम व कलात्मकता आभूषणों की विशाल रेंज व डिज़ाइन्स के साथ ग्राहकों के लिए तैयार है। धनतेरस पर डी. पी. ज्वेलर्स के शोरूम प्रातः 9.15 से देर रात्रि तक ग्राहकों की सेवा में उपलब्ध है। डी. पी. ज्वेलर्स पर फेस्टिवल सीजन के लिए अनुभवी कारीगरों द्वारा निर्मित कलात्मक आभूषणों का अद्भुत कलेक्शन उपलब्ध है। श्री अनिल कटारिया ने बताया कि ग्राहकों के लिए यह भी खास अवसर है क्योंकि ग्राहक परिवार सहित वेडिंग और फेस्टिवल ज्वेलरी एक साथ देख सकते है। धनतेरस पर शाम को भगवान कुबेर व लक्ष्मी जी पूजा का विशेष महत्व है और इस विशेष मुहूर्त के लिए शोरूम पर शुद्ध सोने व चांदी के सिक्कों की विविध वैरायटी ग्राहकों लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही शुभ मुहूर्त पर गोल्ड, गोल्ड एंटिक, डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी की 50,000 से अधिक डिज़ाइन्स और चांदी के यूटेंसिल्स की खरीदी का लाभ ग्राहक न्यूनतम मेकिंग चार्जेज के साथ ले सकते हैं।

श्री संतोष कटारिया ने इस मौके पर कहा पिछले 85 वर्षों में अपनी शुद्धता की परम्परा को निभाते हुए डी. पी. ज्वेलर्स ने 30 लाख से अधिक परिवारों का दिल जीता है। इसलिए ग्राहक आभूषणों कि खरीदी के लिए डी. पी. ज्वेलर्स को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। त्यौहार हो या परिवार में कोई भी विशेष प्रसंग खरीदी की पहली पसंद सिर्फ डी.पी. ज्वेलर्स ही है। ऐसे में ग्राहकों के विश्वास को हमेशा बनाए रखने के लिए यहां उनकी सुविधा का पूरी तरह से ध्यान रखा जाता है। विशेषकर आभूषणों की शुद्धता और कीमतों में पारदर्शिता का। आज अपनी इन्हीं सब खूबियों से डी. पी. ज्वेलर्स रतलाम, इंदौर, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा और अजमेर शहर के ग्राहकों में चर्चित ब्रांड है।

डी.पी. ज्वेलर्स पर ग्राहकों से मिले फीडबैक व पसंद को ध्यान में रखकर आभूषणों का कलेक्शन रखा जाता है। उनके बजट के अनुसार उन्हें कलेक्शन पूरी जानकारी के साथ दिखाया जाता है। धनतेरस के इस शुभ अवसर पर HUID व BIS हॉलमार्क गोल्ड, गोल्ड एंटीक, IG। सर्टिफाइड डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी की खरीदी का लाभ ले सकते हैं।

You missed

error: Content is protected !!