• Wed. Aug 19th, 2026

अवैध ढाबों पर चली जेसीबी : सुबह 4 बजे पुलिस फोर्स के साथ पहुंची टीम; 8 लेन के किनारे बना रखे थे ढाबे

BySurendra Jain

Oct 13, 2025

खबर पक्की, 13 अक्टूबर, रतलाम। जिले के नामली में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे व फोरलेन किनारे बने अवैध रूप से चल रहे दो ढाबों पर जिला व पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई की। सोमवार सुबह 4 बजे टीम पुलिस फोर्स के साथ ढाबों पर पहुंची और जेसीबी से ढाबे ढहा दिए। पुलिस को इन ढाबों पर अवैध गतविधियों की लगातार सूचना मिल रही थी।
पुलिस ने नामली के आगे दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस के टोल नाके के किनारे बने दो ढाबों के अलावा बड़ौदा गांव फंटे पर स्थित पुलिस चौकी के पास स्थित दो गुमटियों पर यह कार्रवाई की गई।
जिले के अलग-अलग थाना प्रभारी समेत पुलिस फोर्स पहुंची
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सुबह 4 बजे एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, जिले के अलग-अलग थाना प्रभारी समेत पुलिस फोर्स अवैध ढाबों को हटाने पहुंची। अचानक से हुई कार्रवाई से ढाबों चलाने वालों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई सुबह 8 बजे तक जारी रही। अभी मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है।
कलेक्टर के आने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि एनएचएआई द्वारा 8 लेन से जुड़ी जमीन पर अवैध रूप से ढाबे चलाकर अवैध गतिविधियों की शिकायत जिला व पुलिस प्रशासन को की थी। इसी के बाद प्लान के मुताबिक यह कार्रवाई संयुक्त रूप से की गई। कलेक्टर मिशा सिंह के रतलाम में ज्वाइन करने के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई है जो कि अल सुबह से शुरू की गई। आज तक पहले कभी इतनी सुबह से कार्रवाई नहीं हुई।

You missed

error: Content is protected !!