• Tue. Aug 18th, 2026

एसडीएम सैलाना के निर्देश पर मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच, प्रतिबंधित कोल्ड्रिफ सिरप जब्त

BySurendra Jain

Oct 10, 2025

खबर पक्की, 10 अक्टूबर, रतलाम। अनुविभागीय अधिकारी सैलाना तरुण जैन के निर्देशानुसार ग्राम सरवन में संचालित मेडिकल स्टोर्स पर संयुक्त टीम द्वारा औषधि जांच अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में सरकार द्वारा प्रतिबंधित कोल्ड्रिफ सिरप सहित अन्य औषधियों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार मोहम्मद अली, जांच मेडिकल ऑफिसर डॉ. रविंद्र डामोर सहित टीम ने संयुक्त रूप से मेडिकल स्टोर्स पर औषधि विक्रय संबंधी लाइसेंस, बिल और स्टॉक रजिस्टर की जांच की। जांच के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर्स पर प्रतिबंधित सिरप व संदिग्ध दवाइयाँ मिलने पर नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। साथ ही बिना लाइसेंस के दवा विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

You missed

error: Content is protected !!