खबर पक्की : 6 अक्टूबर भोपाल, जहरीले सीरप से14 बच्चों की मौत के मामले में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़े कदम उठाते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए उल्लेखनीय है कि इस मामले में सिरप लिखने वाले सरकारी डॉक्टर सोनी को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है बच्चों के उक्त सिरप का निर्माण तमिलनाडु स्थित इकाई में किया जाता है उक्त सिरप में प्लास्टिक में मिलाया जाने वाला जहरीला तत्व बहुत अधिक मात्रा में होने से सिरप को पीने से 14 बच्चों की मौत हो चुकी है। उक्त मामले में निलंबित होने वाले अधिकारी इस प्रकार है 1. शोभित कोष्टा, उप औषधि नियंत्रक एवं नियंत्रण प्राधिकारी औषधि प्रशासन भोपाल,
- शरद जैन औषधि निरीक्षक जबलपुर और
- गौरव शर्मा औषधि निरीक्षक छिंदवाड़ा

