• Tue. Aug 18th, 2026

रतलाम के इतिहास में पहली बार ढाई किलोमीटर की मानव श्रृंखला करेगी 5000 पौधो का रोपण, महापौर प्रहलाद पटेल ने पौधा रोपण हेतु ली पार्षदों की बैठक

BySurendra Jain

Oct 3, 2025

खबर पक्की, 3 अक्टूबर, रतलाम। नगर को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में निगम परिषद निरंतर कार्य कर रही जिसके तहत रतलाम के इतिहास में पहली बार राम मंदिर से आरो आश्रम तक लगभग ढाई किलोमीटर की मानव श्रृंखला फोर लेन रोड डिवाईडर पर 5000 पौधो का रोपण करेगी कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री एवं विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि रहेंगे जिसमें गणमान्य नागरिक, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी व नगर की सामाजिक व स्वंय सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
महापौर प्रहलाद पटेल ने उक्त आयोजन के संबंध में मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व पार्षदों की बैठक निगम सभागृह में लेकर कहा कि वर्तमान निगम परिषद ने 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कर इतिहास रचा है। अब हमें रतलाम को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने के क्षेत्र में कार्य कर इतिहास रचना है। रतलाम नगर को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने में आमजन की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। 4 अक्टूबर शनिवार को राम मंदिर से आरो आश्रम तक लगभग ढाई किलोमीटर की मानव श्रृंखला फोर लेन रोड डिवाईडर पर 5000 पौधो का रोपण कर हमें इतिहास रचना है।
इस बैठक के बाद महापौर प्रहलाद पटेल ने उक्त आयोजन हेतु निगम आयुक्त अनिल भाना, सीएसपी, उद्यान विभाग व स्वास्थ विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली।
आयोजित बैठक में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, नन्दकिशोर पवांर, मयूर पुरोहित, हेमन्त राहौरी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, श्रीमती अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, बलराम भट्ट, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती प्रीति कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा, किशोरसिंह राठौर, राजेन्द्र चौहान, रमेश पांचाल, विजयसिंह चौहान के अलावा विवेक शर्मा, भावना गुर्जर, आकाश खड़के, शुभम् चौहान, निखिल बोरीवाल, संदीप मौर्य, सुभेन्द्रसिंह गुर्जर, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, राहूल जाखड़ आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!