• Wed. Aug 19th, 2026

नमो युवा रन (मैराथन) में दिखा युवाओं का जोश, उत्साह और राष्ट्रभक्ति, मंत्री काश्यप ने कहा – यह जोश मोदी जी को बल और ताकत देगा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दिलाया नशा मुक्त रहकर फिट रहने का संकल्प

BySurendra Jain

Sep 21, 2025

खबर पक्की, 21 सितंबर, रतलाम। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विशाल नमो युवा रन (मैराथन) का आयोजन किया। इसमें 5000 से अधिक युवाओं ने सहभागिता कर अपने जोश, उत्साह और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। मैराथन का शुभारंभ और समापन एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में हुआ। उन्होंने इस मौके पर कहा कि युवाओं का यह जोश मोदी जी को और ताकत एवं बल देगा, इससे वे दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाएंगे।
नमो युवा रन में युवा वर्ग प्रधानमंत्री श्री मोदी के चित्र वाले टी-शर्ट पहने हुए थे। हजारों की संख्या में शहर की सड़कों पर जब उनका जोश उमड़ा तो, देखने वाले देखते ही रह गए। युवा रन महलवाड़ा से डालुमोदी बाजार, गणेश देवरी, धानमंड़ी, शहर सराय, न्यू रोड़, दोबत्ती से मेहंदीकुई बालाजी होते हुए वापस महलवाड़ा पहुंचकर सम्पन्न हुई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने युवाओं को नशा त्याग कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और फिट रहने का संकल्प भी दिलाया। मंत्री श्री काश्यप के साथ मंच पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, सेवा पखवाड़ा टोली के संयोजक निर्मल कटारिया, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक अनुज शर्मा उपस्थित रहे। नमो युवा रन ने प्रधानमंत्री जी के फिट इंडिया अभियान से जुडऩे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।
नमो युवा रन के दौरान खिलाडिय़ों ने अपनी कला प्रदर्शन भी किया। समापन से पूर्व भाजयुमो द्वारा एक लाख रु. की राशि के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण किये। इस दौरान लक्की ड्रा भी खोला गया। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत ने माना। इस दौरान भाजयुमो के जिला पदाधिकारी रविन्द्र पाटीदार, सिद्धार्थ कटारिया, राहुल जाधव, शुभम चौहान, संजय जाट, संजय पांचाल, राहुल पाटीदार, प्रतीक विजयवर्गीय, शिवम मूणत, सत्यजीत सिंह राजावत, मंडल अध्यक्ष राहुल राका, जयेश जाजोरिया, आयुष पडियार, चिराग असरानी सहित संदीप मौर्य आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!