• Wed. Aug 19th, 2026

जनप्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों का वृहद स्तर पर आयोजन किया जाये, एमएसएमई मंत्री काश्यप द्वारा कलेक्टर एवं अधिकारियों को निर्देश

BySurendra Jain

Sep 18, 2025

खबर पक्की, 18 सितंबर, रतलाम/भोपाल। भोपाल जिले के प्रभारी एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कलेक्टर एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सेवा पखवाड़े के तहत संचालित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता, नमो मैराथन, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य शिविरों का वृहद स्तर पर आयोजन हो और प्रतिभागियों को शील्ड, प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिये जाए। इन कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी हो।
सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों के संबंध में प्रभारी मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह अधिकारियों की टीम के साथ मंत्री निवास पर आए थे। उन्होंने आगामी 02 अक्टूबर तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले एक-एक कार्यक्रम के बारे में श्री काश्यप से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कलेक्टर के साथ बैठक में नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण सिंह, जिला पंचायत सी.ई.ओ. इला तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. अहिरवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!