• Fri. Aug 21st, 2026

पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 519 अपहृत/गुमशुदा बालक-बालिकाएँ दस्तयाब कर परिजनों को लौटाई मुस्कान

BySurendra Jain

Sep 16, 2025

खबर पक्की, 16 सितंबर, रतलाम। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में रतलाम जिले में गुम एवं अपहृत बालक–बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया गया।
जिले में घटित होने वाले नाबालिग बच्चों से संबंधित अपराधों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को विशेष रूप से गुमशुदा एवं अपहृत बालक–बालिकाओं की खोजबीन कर शीघ्र दस्तयाब करने के निर्देश प्रदान किए गए थे।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन एवं सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में बीते एक वर्ष के दौरान जिले में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत

  • सायबर सेल, जेएबी शाखा एवं थाना स्तर पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
  • परिजनों के कथन, तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से गुम/अपहृत बच्चों की तलाश की गई।
  • प्रदेश ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान एवं अन्य राज्यों से भी बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब किया गया।
    12 सितम्बर से अब तक की उपलब्धि
  • कुल 519 बच्चे सुरक्षित दस्तयाब किए गए।
  • इनमें 46 बालक एवं 473 बालिकाएँ शामिल।
  • दस्तयाब किए गए बच्चों को विधिसम्मत कार्यवाही कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया।
    वर्षवार स्थिति
  • एक वर्ष में 43 बालक एवं 417 बालिकाएँ गुम हुई
  • पुलिस ने इस अवधि में उससे भी अधिक संख्या में (519) बच्चों को दस्तयाब किया।
  • पिछले वर्षों में गुम हुए बच्चों की दस्तयाबी की कार्यवाही भी निरंतर जारी है।
    रतलाम पुलिस की प्राथमिकता
  • बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करना।
  • गुमशुदा या अपहृत बच्चों को शीघ्र खोजकर परिजनों से मिलाना।
  • समाज में बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं विश्वास कायम करना।

You missed

error: Content is protected !!