• Wed. Oct 7th, 2026

समन्वयक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली मंडल अध्यक्षों की बैठक, प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए रतलाम से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ हो शामिल

BySurendra Jain

Sep 15, 2025

खबर पक्की, 15 सितंबर, रतलाम। रतलाम। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितम्बर को धार जिले में बदनावर क्षेत्र के भैंसोला दौरे को लेकर समन्वयक एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम में सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, सोना शर्मा, नंदकिशोर पंवार एवं महामंत्री हेमंत राहोरी उपस्थित रहे।
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी अपने जन्मदिन 17 सितम्बर के दिन बदनावर क्षेत्र के भैंसोला में ”पीएम मित्र पार्कÓÓ का भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए रतलाम से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भैंसोला पहुंचना है। अपने जन्मदिन पर वे मालवा क्षेत्र को ”मित्र पार्कÓÓ के रूप में बड़ी सौगात देंगे। उससे मालवा एक बार फिर से देश का मुख्य व्यापारिक केन्द्र बनकर उभरेगा। ‘ पीएम मित्र पार्कÓ क्षेत्र के साथ प्रदेश के कपास उत्पादक किसानों की समृद्धि का द्वार खोलेगा। यहां 2158 एकड़ क्षेत्र में 20 हजार करोड़ रूपए का निवेश सुनिश्चित होगा। इसके माध्यम से 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। टेक्सटाईल्स के क्षेत्र में प्रमुख 91 कंपनियों को निवेश प्रस्ताव के अनुरूप भूमि आवंटित होगी।

You missed

error: Content is protected !!