• Wed. Aug 19th, 2026

कलेक्टर ने अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामों एवं सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Sep 9, 2025

खबर पक्की, 9 सितंबर, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम ने अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामों एवं पीला मोजैक रोग से प्रभावित सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया एवं किसानों से चर्चा की। संबंधित अधिकारियों को किसानों की फसल क्षति का सर्वे करने के लिए निर्देशित किया ।
सैलाना ब्लाक के बाढ प्रभावित ग्राम डुन्गरापुन्जा का निरीक्षण कर अधिकारियो को राहत कार्यों के लिए निर्देशित किया। ग्राम आम्बा विकासखंड पिपलौदा में सोयाबीन फ़सल अतिवृष्टि और पीला मोजैक से प्रभावित क्षेत्रों/खेतों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम जावरा सुनिल जयसवाल, उप संचालक कृषि श्रीमती नीलम चौहान, तहसीलदार पिपलौदा, सीईओ जनपद पंचायत पिपलौदा, राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत पिपलौदा के शासकीय सेवको सहित , किसान उपस्थितथे ।

You missed

error: Content is protected !!