• Wed. Aug 19th, 2026

कार से 08 पेटी अवैध देशी शराब को पुलिस ने किया जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Sep 5, 2025

खबर पक्की, 5 सितंबर, रतलाम। शहर के थाना स्टेशन रोड थाना पुलिस को अवैध शराब की तस्करी के मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने स्विफ्ट कार से शराब की 08 पेटी, तीन मोबाइल फोन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन गुरुवार को थाना स्टेशन रोड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति डिमार्ट बायपास पर स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक त्रछ्व06रुक्च9248 में अवैध देशी शराब लेकर विक्रय हेतु आने वाले हैं। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर कार को रोका। कार को जांच करने पर कुल 08 पेटी (400 क्वार्टर, 72 बल्क लीटर) अवैध देशी सफेद मदिरा, जिसकी लगभग कीमत 32,000/-, तथा कार जिसकी कीमत लगभग 4,00,000/- व तीन मोबाइल फोन (कुल कीमत 65,000/-) जप्त किए गए। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी : हर्षित पिता कैलाशसिंह चावड़ा, उम्र 22 वर्ष, निवासी मेहताजी का वास रतलाम, अजय पिता राधेश्याम राठौर, उम्र 22 वर्ष, निवासी बिरमावल थाना बिलपांक, सौरभ पिता मनोहरलाल खारोल, उम्र 21 वर्ष, निवासी दीनदयाल नगर रतलाम
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उक्त अवैध शराब उन्हें राहुल पंचोलिया निवासी सीशाखेड़ी एवं अमन उर्फ बच्चा निवासी ईशरथुनी द्वारा सप्लाई की गई थी। पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। जिनकी कार पुलिस को देखकर फरार हो गई।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक स्वराज डाबी थाना स्टेशन रोड रतलाम, सउनि देवेंद्र सिंह सेंगर, प्र.आर.397 मुकेशसिंह व आर.506 अनिल व आर.766 राहुल व आर.744 हेमराज डामोर की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!