• Wed. Oct 7th, 2026

अतिवृष्टि होने के कारण कक्षा नर्सरी से 8 वी तक 4 सितम्बर को अवकाश रहेगा

BySurendra Jain

Sep 3, 2025

खबर पक्की, 3 सितंबर, रतलाम। जिले में अतिवृष्टि होने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से रतलाम जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/सीबीएसई/आईसीएसआई/माध्यम शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबंध विद्यालयों का कक्षा नर्सरी से 8वी तक के विद्यार्थियों हेतु 04.09.2025 को कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षक अपने निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेगें। कक्षा 9वीं से 12 वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संचालित होगी।

You missed

error: Content is protected !!