• Thu. Aug 20th, 2026

अभिभाषक संघ के चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में, 24 को आएंगे परिणाम

BySurendra Jain

Aug 23, 2025

खबर पक्की, 23 अगस्त, रतलाम। अभिभाषक संघ चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। शाम 5 बजे तक 748 मतदाताओं में से 672 मतदान किया। पहली बार सभी प्रत्याशियों के ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के साथ बैलेट पेपर तैयार किए गए।
चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 2 पूर्व अध्यक्ष समेत 4 प्रत्याशी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव व 9 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी चुनाव में वोटिंग हुई। मतदान की प्रक्रिया कोर्ट परिसर के हॉल में चली।
अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष सुनील लाखोटिया, दशरथ पाटीदार के साथ विमल छिपानी और राकेश शर्मा भी मैदान में है। सुनील लाखोटिया 2012 और दशरथ पाटीदार 2019 में अध्यक्ष बन चुके हैं। विमल छिपानी 3 बार अध्यक्ष का चुनाव नजदीकी अंतर से हारे हैं। राकेश शर्मा पहली अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने बताया 748 मतदाता है। शाम 5 बजे तक 672 ने मतदान किया।
आज आएंगे परिणाम
मतगणना रविवार सुबह 8 बजे से नए अभिभाषक हॉल में होगी। पहले कार्यकारिणी सदस्यों के वोट की गिनती होगी। आखिरी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के वोट गिने जाएंगे। रविवार देर शाम तक परिणाम आएंगे।

error: Content is protected !!