• Thu. Aug 20th, 2026

एनसीसी अधिकारी बन पेट्रोल पंप संचालक को ठगने की कोशिश : फोन कर कहा- मेरी गाडिय़ां आ रही है पेट्रोल भर देना, ऑनलाइन पेमेंट कर रहा हूं

BySurendra Jain

Aug 19, 2025

खबर पक्की, 19 अगस्त, रतलाम। एनसीसी अधिकारी बनकर एक बदमाश ने पेट्रोल पंप संचालक को ठगने की कोशिश की। लेकिन, जागरूकता से वह ठगने से बच गया। संचालक ने घटना की जानकारी पुलिस की साइबर टीम को दी। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही फेक ट्रांजैक्शन के एसएमएस के माध्यम से होने वाले फ्रॉड से सावधान रहने को कहा है।
जानकारी के अनुसार, शहर के एक पेट्रोल पंप संचालक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर स्वयं को हृष्टष्ट अधिकारी बताया। अधिक डीजल की आवश्यकता का हवाला देकर कहा कि मेरी गाडिय़ां आपके पेट्रोल पंप पर आने वाली है। आपको ऑनलाइन खाते में पेमेंट ट्रांसफर कर रहा हूं। आपकी बैंक अकाउंट डिटेल्स भेज दीजिए।

आरोपी बोला- मेरी गाड़ियां आपके पेट्रोल पंप पर आने वाली है

जानकारी के अनुसार, शहर के एक पेट्रोल पंप संचालक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर स्वयं को NCC अधिकारी बताया। अधिक डीजल की आवश्यकता का हवाला देकर कहा कि मेरी गाड़ियां आपके पेट्रोल पंप पर आने वाली है। आपको ऑनलाइन खाते में पेमेंट ट्रांसफर कर रहा हूं। आपकी बैंक अकाउंट डिटेल्स भेज दीजिए।

100 रुपए क्रेडिट का फेक मैसेज भेजा

फ्राडस्टर द्वारा 100 रुपए खाते में क्रेडिट होने का फेक मैसेज (जैसा बैंक से आता है वैसा ही) भेजा। उसके बाद फिर एक 50 हजार रुपए क्रेडिट होने का फर्जी बैंक ट्रांजैक्शन का SMS बनकर भेजा। फिर पेट्रोल पंप संचालक से बोला कि बाकी का 4970 का पेमेंट रिमेनिंग है वो भी भेज रहा हूं।
इसके बाद एक फेक मैसेज 49700 रुपए क्रेडिट होने का भेजा। पेट्रोल पंप संचालक को कॉल कर बोला कि गलती से आपको 4970 की जगह एक 0 ज्यादा लग गया है। आपको 49700 रुपए ट्रांसफर हो गए है। आप बाकी के रुपए मुझे वापस भेज दो।

बैंक खाते की जांच की

पेट्रोल पंप संचालक ने समझदारी दिखाई। वास्तविक बैंक खाते में राशि की जांच की। बैंक खाते में देखा कि कोई भी राशि क्रेडिट नहीं हुई है। संचालक ने कोई भी रकम वापस नहीं भेजी और ठगी से बच गए। पूरे घटनाक्रम की जानकारी रतलाम पुलिस की साइबर टीम को दी।
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

फर्जी कॉल और मैसेज से सतर्क रहें – साइबर अपराधी अक्सर स्वयं को सरकारी विभाग, सेना, एनसीसी या अन्य प्रतिष्ठित संस्थान का बताकर धोखाधड़ी का प्रयास करते हैं।
बैंक बैलेंस हमेशा आधिकारिक माध्यम से ही जांचें – SMS पर भरोसा न करें, केवल बैंक की आधिकारिक ऐप/नेटबैंकिंग/पासबुक/ATM से ही खाते की स्थिति देखें।
पैसा वापस न भेजें – यदि कोई कहे कि गलती से आपके खाते में अधिक पैसे आए हैं, तो पहले अपने बैंक खाते में वास्तविक एंट्री की पुष्टि करें। बिना पुष्टि किए कभी भी राशि वापस न करें।
ऑनलाइन खाते की डिटेल्स नहीं बताए – अपने बैंक अकाउंट, OTP, पासवर्ड या UPI PIN किसी को भी न बताएं।
शंका होने पर तुरंत सूचना दें – यदि कोई संदिग्ध कॉल या संदेश मिले तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर या रतलाम के 7049127420 नंबर पर दे सकते है। इसके अलावा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।

एसपी की अपील

एसपी अमित कुमार ने आमजनों से अपील कि है कि किसी भी प्रकार के लालच या दबाव में आकर ऑनलाइन लेनदेन न करें। सजग रहकर ही आर्थिक गतिविधियां करें। बैंक ट्रांजेक्शन के फेक SMS पर भरोसा नहीं करे। बैंक खाते में अमाउंट आया है या नहीं, जरूर चेक करें।

You missed

error: Content is protected !!