• Thu. Oct 15th, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, गंजा शव मिला, खंभे से बांधकर की गई मारपीट, लड़की से मिलने गया था

BySurendra Jain

Jul 26, 2025

खबर पक्की, 26 जुलाई, रतलाम। जिले के नामली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मेवासा गांव में एक 17 वर्षीय युवक आयुष मालवीय का शव संदिग्ध हालात में मिला। युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया था और उसका सिर भी मुंडवा दिया गया था। मारपीट के चलते उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और एक व्यक्ति को राउंडअप किया है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आयुष गांव की एक नाबालिग लड़की से मिलने गया था। आधी रात को लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और खंभे से बांधकर मारपीट की। इसी दौरान उसकी जान चली गई।
रात ढाई बजे पुलिस को मिली थी जानकारी
घटना की सूचना शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे नामली पुलिस को दी गई। मौके पर एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला समेत थाना स्टाफ पहुंचा। आयुष का शव रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
12वीं कक्षा का छात्र था, पिता मसाला बेचते हैं
आयुष मालवीय कांडरवासा गांव का रहने वाला था और 12वीं का छात्र था। उसके पिता समरथ मालवीय गांव-गांव जाकर सूखा मसाला बेचते हैं। मां का नाम भूली बाई है और बड़ा भाई अनिल दलौदा में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता है।
परिजनों ने थाने पहुंचकर जताया आरोप
आयुष के पिता ने बताया, हमें नहीं पता बेटा रात को कब घर से निकला। सुबह 6 बजे पुलिस ने बताया कि वह मरा हुआ मिला है। गांव के तीन-चार लोगों ने उसे पकड़ा, मारा और सिर गंजा कर दिया। उन्होंने कहा कि बेटे के मोबाइल में लड़की से बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट पुलिस ने बताए हैं।
पुलिस ने जांच शुरू की, एक युवक राउंडअप
रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने कहा कि, घटनाक्रम के हर पहलू की जांच की जा रही है। एक युवक को राउंडअप किया गया है। मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है।

Related Post

डोडाचूरा तस्करी के दो आरोपियों की 1.60 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, सफेमा न्यायालय ने प्रीतमनगर स्थित कृषि भूमि में दोनों के हिस्से किए अटैच, 81 किलो डोडाचूरा जब्ती मामले में हुई थी सजा
त्योहारों पर ऑनलाइन खरीदारी में रहें सतर्क, फर्जी छूट और संदेशों से हो सकती है ठगी, नकली खरीदारी की वेबसाइट, पार्सल संदेश, क्यूआर संकेत और फर्जी ग्राहक सेवा के जरिए ठगी की आशंका; रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर सुरक्षा सलाह
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद, मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण

You missed

error: Content is protected !!