खबर पक्की, 20 जुलाई, रतलाम। मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में 15 से 30 जुलाई तक ‘नशे से दूरी है जरूरीÓ नशा मुक्ति जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है। नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत 20 जुलाई को प्रात: 06 बजे रतलाम पुलिस द्वारा एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में आप सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों, जैसे खेल और स्वास्थ्यपूर्ण जीवनशैली को अपनाना चाहिए और नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए क्योंकि नशा न केवल अपराधों को जन्म देता है, बल्कि समाज में अस्थिरता भी लाता है। ऐसे में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि वह स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी नशे के प्रति जागरूक करें।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, डीएसपी अजय सारवान, डीएसपी आनंद स्वरूप सोनी, डीएसपी (प्रशिक्षु) सुश्री अनिशा जैन, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, सूबेदार मोनिका चौहान, शहर के थाना प्रभारीगण, स्कूली छात्र, सामाजिक संगठन स्ङ्घस् फिटनेस के सदस्य, खेल प्रतिभागी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा नशा-मुक्ति संबंधी पोस्टर भी जारी कर वितरित कराये गये। साइकिल रैली पुलिस लाइन रतलाम से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जनमानस को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए शीतल जैन तीर्थ धामनोद पर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों द्वारा रैली में शामिल प्रतिभागियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत भी किया गया और पुलिस की नशा मुक्ति जागरूकता हेतु की जा रही इस पहल की सराहना की। प्रतिभागियों ने साइकिलों पर नशे से दूरी है जरूरी, सेहत से समझौता नहीं, नशा छोड़ो-परिवार जोड़ो, जो होगा नशे का आदी उसके जीवन की होगी बर्बादी जैसे नारों के साथ जागरूकता फैलाई।
पुलिस द्वारा ”नशे से दूरी है जरूरीÓÓ अभियान के तहत साइकिल रैली का किया आयोजन, पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारी हुए शामिल
