• Wed. Oct 21st, 2026

रतलाम रेलवे स्टेशन पर 10 बच्चों को किया रेस्क्यू

BySurendra Jain

Jul 18, 2025

खबर पक्की, 18 जुलाई, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम रेलवे स्टेशन पर ऑन ड्यूटी स्टेशन अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव को सोशल वेलफेयर संगठन, विदिशा से कॉल आया तथा बताया कि गाड़ी संख्या 09190 कटिहार मुम्बई सेंट्रल स्पेशल में अनाधिकृत रूप से बच्चों को ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही उनके द्वारा इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल के पी आर मीणा, जी. आर.पी., रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और सिविल प्रशासन को दी गई।
रेलवे सुरक्षा बल, जी आर पी, सिविल प्रशासन और रेलवे के स्टाफ के साथ मिलकर स्लीपर क्लास से 10 बच्चों को गाड़ी से उतार कर उनका रेस्क्यू किया गया जिसमें अधिकांश नाबालिग थे। इस कार्यवाही मे रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम भी उपस्थित रही। इसकी सूचना वडोदरा मंडल को भी दी गई तरह वडोदरा मंडल पर भी कार्यवाही कर 30 से अधिक बच्चों को रेस्क्यू किया गया।

You missed

error: Content is protected !!