• Wed. Oct 21st, 2026

रतलाम में निवेशकों से धोखाधड़ी, डायरेक्टर को 7 साल की सजा : कोर्ट ने 15 हजार का जुर्माना भी लगाया, सबूतों के अभाव में चार आरोपी बरी

BySurendra Jain

Jul 18, 2025

खबर पक्की, 18 जुलाई, रतलाम। रतलाम की एक अदालत ने बीएन गोल्ड लिमिटेड के निदेशक सचिन डामोर को निवेशकों से धोखाधड़ी के मामले में 7 साल की जेल की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
मामले के अनुसार, कंपनी ने लोगों को 5 साल में निवेश की गई राशि डेढ़ गुना करने का लालच दिया था। समय पूरा होने पर न तो लोगों को उनका पैसा लौटाया गया और न ही वादा की गई अतिरिक्त राशि दी गई। बाद में कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर बंद कर फरार हो गए।
इसके बाद 28 अगस्त 2016 को कृष्णदास की शिकायत पर डीडी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कंपनी के निदेशक सचिन डामोर समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
चार आरोपी बरी
द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सचिन डामोर को दोषी पाया, जबकि साक्ष्यों के अभाव में अन्य चार आरोपी हीरालाल, मनिंदर, आशीष और संदीप को बरी कर दिया। अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीवसिंह चौहान ने मामले में पैरवी की।

You missed

error: Content is protected !!