• Sun. Aug 30th, 2026

मंदिर की कृषि भूमि पर कब्जा करने की कोशिश : गुर्जर समाज ने शिकायत, जांच कर कार्रवाई की मांग, टीआई बोले- राजस्व से जुड़ा मामला

BySurendra Jain

Jul 5, 2025

खबर पक्की, 5 जून, रतलाम। जिले के गांव पलसोड़ी में गुर्जर समाज के देवनारायण मंदिर की कृषि भूमि पर जबरन कब्जे की कोशिश और पुजारी को धमकाने का मामला सामने आया है। समाजजनों ने डीडीनगर थाने में ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
समाजजनों के मुताबिक, मंदिर की देखरेख के लिए समिति गठित की गई है, जिसने नागु गुर्जर को पुजारी नियुक्त किया है। नागु मंदिर, धर्मशाला और कृषि भूमि की देखरेख करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अनिल कौशल, लोकेश कौशल और उनके परिवार के लोग मंदिर की कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और पुजारी को धमका रहे हैं।
पूर्व सरपंच पर भी लगाया आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के पास सरकारी अनुदान से धर्मशाला भी बनी है, जो पूर्व सरपंच कैलाश कौशल के कार्यकाल में निर्मित हुई थी। अब वह भी धर्मशाला की जमीन को अपनी बता रहा है और समाज के लोगों के खिलाफ झूठी शिकायतें कर रहा है।
जांच और कार्रवाई की मांग
समाजजनों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जबरन कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में गोपाल गुर्जर, भेरुलाल गुर्जर, शंकरलाल, राकेश, विनोद, ऊंकारलाल, अंकित और मानसिंह गुर्जर शामिल रहे।
थाना प्रभारी ने कहा- मामला राजस्व विभाग से जुड़ा
डीडीनगर थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि यह मामला राजस्व से जुड़ा है, इसलिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। पुलिस राजस्व जांच में सहयोग करेगी।

error: Content is protected !!