• Mon. Aug 31st, 2026

मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों में पानी मिला डीजल भरने से 19 गाड़ियां बंद पेट्रोल पंप सील

BySurendra Jain

Jun 27, 2025

खबर पक्की : 27 जून,रतलाम। आज रतलाम में होने जा रहे रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एंप्लॉयमेंट कांक्लेव में शामिल होने आ रहे CM डॉ. मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियों में मिलावटी डीजल भर दिया गया। मिलावटी डीजल के चलते पेट्रॉल पंप पर ही सभी गाड़ीया बंद हो । इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गाड़ियों का काफिला इंदौर से आया था।

इस घटना के बाद अधिकारी डोसी गांव स्थित शक्ति फ्यूल प्वाइंट पर पहुंचे जहां से इन गाड़ियों में डीजल भरा गया था । जब जांच की तो पता चला कि, डीजल के साथ पानी भी मिला था। इसी के कारण गाड़ियां बंद हो गई। आनन – फानन में पेट्रोल पंप सील कर दिया गया। तत्काल दूसरी गाड़ियों का काफिला मंगवाया गया। उल्लेखनीय है कि भारत पेट्रोलियम के सेल्स ऑफिसर श्रीधर अगवाल को लगभग दिन भर इसी पेट्रोल पंप पर बैठे धूम्रपान करते देखा जाना आम बात है। जिस पंप पर कंपनी के सेल्स ऑफिसर दिनभर मौजूद रहते हैं उसी पंप पर मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों में पानी भरा डीजल भरने से भारत पेट्रोलियम कंपनी की साख को भी धक्का पहुंचा है।

रतलाम की रीजनल कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव समेत कई अन्य वीआईपी भी शामिल होने रतलाम आए हैं। देर रात तक इस कॉन्क्लेव की तैयारी चलती रही। रात में सीएम कारकेट का ट्रायल किया गया। इसी के लिए गाड़ियां मंगवाई गई। जब गाड़ियां बंद हो गई तो जांच की गई जिससे पता चला कि, गाड़ी में डीजल के साथ – साथ पानी भी था। अब देखते हैं इस मामले में आगे क्या कार्यवाही होती है।

error: Content is protected !!