खबर पक्की, 11 जून, रतलाम। उज्जैन रेंज के एडीजीपी उमेश जोगा बुधवार को रतलाम आए। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। पिछले पांच माह में घटित अपराधों की समीक्षा की। रतलाम शहर समेत जिले में हो रही चोरी की घटनाओं पर फोकस करने को कहा। लॉ एंड ऑर्डर में आने वाली समस्याओं को जाना। रतलाम पुलिस द्वारा बुजुर्गों के लिए चलाए जा रहे अभियान की तारीफ की।
बैठक में डीआईजी मनोजसिंह, एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा समेत जिले के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में एडीजीपी जोगा ने कहा यह मासिक दौरा है। मंदसौर व नीमच में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर रतलाम आया हूं। पिछले पांच माह में जो अपराध घटित हुए है।
अपराध के पैटर्न के बारे में जाना है। पुराने अपराधों में अभी-अभी तक क्या-क्या निकाल हुआ है। क्या-क्या शिकायत आई है। किस प्रकार निराकरण हुआ है। लॉ एंड ऑर्डर में क्या समस्याएं बनी रहती है इसके बारे में सभी से जाना है।
रतलाम जिले में अपराधों का निराकरण अच्छे से किया जा रहा है। पुराना ऐसा कोई मर्ग नहीं है। जिस पर कोई अपराध दर्ज हो सके। संपत्ति संबंधी अपराधों में नेशनल एवरेज में से काफी कार्य किया है।
बाहरी तत्वों पर रखे नजर
शहर में हो रही चोरियों को लेकर जोगा ने कहा कि रतलाम में विगत कई चोरियां हुई है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है। रतलाम बड़ा जंक्शन है। इस कारण कोई ना कोई कोई बाहरी तत्व आकर चोरी कर रहे है। हमारे क्षेत्र के जिले में जम्मू एंड काश्मीर, नेपाल बॉर्डर व बांग्लादेश से भी चोर आए थे। जिन्हें पुलिस ने पकड़ा है। अधिकारियों को कहा है लोकल के साथ-साथ दूसरे जिलो से भी जानकारी लेते रहे। कोई चोर जमानत पर जेल से छूटा होगा। उनकी उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान
जोगा ने बताया अवैध मादक पदार्थों का रतलाम से जावरा नीमच तक चलन है। पुलिस मुख्यालय द्वारा 12 जून से 26 जून तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें न केवल तस्करों पर कार्रवाई करना है पुराने को भी डिटेक्ट किया जाएगा। उनके बारे में देखा जाएगा कि कोई संपत्ति वगैरह अर्जित तो नहीं की। उसकी जांच कर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
हत्याओं का कारण आपसी विवाद
शहर में अपराधों को लेकर कहा कि शहर में अभी हाल ही में दो हत्या की घटना हुई है। जो कि आपसी नशे व महिला के चक्कर में हुई है। ऐसी घटनाओं में पुलिस का कोई प्रिवेंटिव एक्शन कुछ नहीं हो पाता है। अगर किसी ने पहले से पुलिस को कोई शिकायत की है और कार्रवाई नहीं होती है तो फिर लापरवाही बनती है।
बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई
एडीजीपी जोगा ने बताया कि कई घटनाओं में नाबालिगों की भूमिका सामने आ रही है। कई युवा बेवजह बिना कारण रात में चाय व पान की दुकानों पर खड़े रहते है। सभी थाना प्रभारियों को कहा कि वह अपनी उपस्थिति दिखाए और कार्रवाई करे। रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा अकेले रहने वाले बुजुर्गों की मदद के लिए की गई पहल को एडीजीपी जोगा ने सराहा है। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्ग अकेले रहते है। उनके परिवार के सदस्य बाहर रहते है। ऐसे में अगर पुलिस उनकी मदद के लिए पहुंच रही है तो इससे अच्छी और क्या बात हो सकती है।
जावरा में नाबालिग की हत्या में विवेचना जारी
एक सवाल पर जोगा ने कहा कि जावरा में नाबालिग की हत्या में पुलिस की विवेचना जारी है। ठोस सबूत नहीं मिलता है तब तक किसी को हत्या जैसे संगीन अपराध में बंद नहीं कर सकते। क्योंकि न्यायालय में हमें सारी अहम चीजें पेश करना होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाला समय बारिश का है। ऐसे में मेड़, रास्ते व जमीन को लेकर विवाद होता है। पूर्व में कई जगह बलवा व हत्या हुई है। जोन के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है जो भी इससे संबंधित जो भी शिकायत आई उसका रेवेन्यु के साथ मिलकर निराकरण करें।
जमानती चोरों की निगरानी रखें, मेड़, रास्ते व जमीन के विवादों से निपटने तैयार रहे पुलिस, नशा-महिला की वजह से हुई हत्या : एडीजीपी उमेश जोगा
