• Mon. Aug 31st, 2026

प्रोफेसर अज़हर हाशमी का निधन, पिड़ावा में किया सुपुर्द-ए-खाक

BySurendra Jain

Jun 11, 2025

खबर पक्की, 11 जून, रतलाम। प्रख्यात साहित्यकार चिंतक एवं विचारक प्रोफेसर अजहर हाशमी का निधन हो गया है। उनकी अंतिम इच्छा अनुसार उन्हे सुपुर्द-ए-खाक उनके जन्म स्थान ग्राम पिड़ावा जिला झालावाड़ राजस्थान में किया गया
प्रोफेसर हाशमी जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और रतलाम के एक निजी चिकित्सालय में उनका उपचार किया जा रहा था। मंगलवार शाम को 6:08 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रोफेसर हाशमी की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए इंदिरा नगर स्थित उनके निवास पर रखा गया। उसके पश्चात उन्हें पिड़ावा झालावाड़ ( राजस्थान) ले जाया गया ।
बुधवार सुबह 10:00 बजे पिड़ावा स्थित पिपली चौक सुल्तानपूरा स्थित उनके पैतृक निवास से उनका जनाजा निकला जो नमाज के बाद कब्रिस्तान पर पहुंचकर विशिष्ट जनों की उपस्थिति में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया द्य इस अवसर पर रतलाम से विद्यार्थी परिवार के अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी, रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, डॉ प्रवीणा दवेसर, श्वेता नागर, वरिष्ठ पत्रिकार तुषार कोठारी, आरिफ कुरेशी, कमलेश पांडे , हेमंत भट्ट, राजेश घोटीकर, भारत गुप्ता हरीश पुरोहित , कैलाश पाठक, विजय सिंह रघुवंशी तथा इंदौर से आय पत्रकार क्रांति चतुर्वेदी एवं अरुण जैन , बड़ी संख्या में समाजजन व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे द्य

You missed

error: Content is protected !!