• Sun. Aug 30th, 2026

कार में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित 14 लाख से अधिक का सामान बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jun 3, 2025

खबर पक्की, 3 जून, रतलाम। जिले की आलोट पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी करते हुए 5 लोगों की गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। चार आरोपी आगर जिले के रहने वाले हैं और एक आरोपी प्रतापगढ़ राजस्थान का रहने वाला है। सोमवार को एसपी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी दी।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन एएसपी राकेश खाखा, एसडीओपी आलोट श्रीमति शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे थाना आलोट पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ रूष्ठरू्र ले जाते हुये 05 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये ताल रोड जीवनगढ फंटा आलोट से आरोपी आयुष पिता श्याम शर्मा उम्र 21 साल निवासी उज्जैन रोड मयुर विहार कालोनी आगर, राहुल सिंह पिता नारायण सिंह 23 साल निवासी बडोद रोड आगर, शाहरुख पिता रफीक खाँ 24 साल निवासी घाटी के नीचे झंडा चौक आगर, फरमान पिता मुबारीक खाँ मुल्तानी 20 साल निवासी बडोद रोड आगर के कब्जे से कुल 45 ग्राम एमडी ड्रग्स को जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियो के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। बाद विवेचना के दौरान आरोपी फरमान द्वारा दिये गये मेमो के आधार पर फरार आरोपी फरहान पिता फैय्याज खान पठान 21 साल निवासी अर्जुन नगर आगर हाल मुकाम देवलजी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान को जमुनिया शंकर फंटा ग्राम पिपलिया सिसोदिया से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी फरहान के कब्जे से 55.21 ग्राम एमडीएमए व सफेद प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे 30.07 ग्राम अजीनोमोटो पदार्थ को जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ रूष्ठरू्र खरीदने बेचने के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी : आयुष पिता श्याम शर्मा 21 साल निवासी आगर, राहुल सिंह पिता नारायण सिंह सोंधिया 23 साल निवासी बडोद रोड आगर, शाहरुख पिता रफीक खाँ 24 साल निवासी आगर, फरमान पिता मुबारीक खाँ 20 साल निवासी आगर, फरहान पिता फैय्याज खान पठान 21 साल निवासी अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान
इनकी रही महत्वपुर्ण भुमिका : उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी शंकर सिंह चौहान, सउनि अशोक चौहान सायबर सेल से प्रआर. मनमोहन शर्मा (प्रभारी सायबर सेल), प्रआर. लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, आर. विपुल भावसार, आर. मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार, आर. बाबुलाल मालवीया, आर अभिनन्दन जगावत, आर रोनक पोरवाल की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

error: Content is protected !!