• Sun. Aug 30th, 2026

एक्सप्रेस-वे पर भाजपा नेता की अश्लीलता, धाकड़ निशाने पर, समाज ने सोशल मीडिया पर चल रहे रील, चुटकुले रोकने की मांग, डीआईजी से मिले

BySurendra Jain

Jun 3, 2025

खबर पक्की, 3 जून, रतलाम। मंदसौर में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले भाजपा नेता मनोहर धाकड़ की वीडियो सामने आई। इसके बाद से ही धाकड़ समाज के नाम लगातार सोशल मीडिया पर रील व चुटकले आ रहे है। इससे पूरे धाकड़ समाज की बदमानी हो रही है। धाकड़ समाज के नाम से किए जा रहे प्रचार-प्रसार को रोकने की मांग रतलाम जिले के धाकड़ समाज ने की है।
सोमवार दोपहर समाज के लोगों ने डीआईजी मनोजसिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि मनोहर लाल धाकड़ बनी वाले ने जो कृत्य किया है उसकी हम निंदा करते है। इंस्टाग्राम, फेसबुक, वाट्सएप, यूट्यूब पर धाकड़ समाज के नाम पर रील व चुटकुले बनाए जा रहे है। उन पर रोक लगाई जाए। जो लोग धाकड़ समाज को बदनाम कर रहे हैं, उन पर तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में बताया मनोहरलाल धाकड़ स्वयं थाने में उपस्थित हुआ था। न्यायालय द्वारा उसे जमानत पर रिहा किया गया। उसके बाद सोशल मीडिया पर जो प्रचार, प्रसार हो रहा है वह धाकड़ समाज के नाम पर हो रहा है। ना की मनोहरलाल धाकड़ पर। इससे पूरा समाज बदनाम हो रहा है।
समाज को बदनाम न करने की मांग
समाज के लोगों ने कहा हम सभी इस कृत्य के विरोध में मनोहरलाल धाकड़ पर जो कार्रवाई होनी चाहिए, वह सभी की जाए। किंतु समाज को बदनाम न किया जाए। सोशल मीडिया पर अनेक महिलाओं के फोटो को मनोहरलाल धाकड़ से जोड़कर वीडियो बनाया जा रहा है, जिससे कई माताएं व बहने अपमानित महसूस कर रही हैं। समाज के डर से विरोध तक दर्ज नही करवा पा रही है।
साइबर सेल की मदद से ऐसे यू-ट्यूबर, सोशल मीडिया एवं फेक न्यूज मीडिया चैनल को चिह्नित कर जो धाकड़ समाज के नाम को बदनाम कर रहे है उन पर कार्रवाई की जाए।
11 दिन पहले सामने आया था मामला
आज से 11 दिन पहले मंदसौर में भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का एक अश्लील वीडियो सामने आया था। वीडियो में वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे थे। वीडियो 13 मई की रात केा था। 8 लेन एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई थी।

error: Content is protected !!