खबर पक्की, 3 जून, रतलाम। जिले के ग्राम पंचायत रोजगार सहायकों ने अपनी लंबित मांगों के निराकरण को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लगातार रोजगार सहायकों के खिलाफ हो रही कार्रवाई का विरोध जताया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के नाम 9 बिंदुओं का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर राधा महंत को सौंपा। जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर की समस्याओं के निराकरण की मांग की।
पंचायत सहायक सचिव कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले की सभी ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए।
पंचायत सचिवों की तरह मिले वेतन
ज्ञापन सौंप मांग की कि, ग्राम रोजगार सहायकों का पंचायत सहायक सचिव के पद पर संविलियन कर पंचायत सचिवों की तरह जिला संवर्ग कर एक निश्चित ग्रेड प्रदान की जाए। दिवंगत ग्राम रोजगार सहायकों के आश्रित परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
मृत्यु अनुग्रह सहायता राशि 10 लाख दी जाए। ग्राम रोजगार सहायकों का वेतन, मानदेय प्रतिमाह 30 तारीख तक प्रदाय किया जाए। ग्राम रोजगार सहायकों की भी पंचायत सचिवों की तरह सेवा शर्तों का निर्धारण कर एक निश्चित वेतनमान व ग्रेड पे निर्धारित कर समय-समय पर सारी सुविधा का लाभ दिया जाए। 15 दिन में समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
रोजगारों सहायकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन : कर्मचारियों पर हो रही कार्रवाई का जताया विरोध, लंबित मांगों के निराकरण की मांग
