• Mon. Aug 31st, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण की व्यवस्था सुचारू करे : कलेक्टर, समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

BySurendra Jain

May 27, 2025

खबर पक्की, 27 मई, रतलाम। सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री राजेश बाथम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने सिविल सर्जन को जन्म-मृत्यु पंजीकरण की व्यवस्था सुचारू करने के लिए निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि जन्म मृत्यु पंजीकरण के लिए जितने भी हितग्राही आये, उनका काम समय पर हो, कोई भी बिना काम हुए नहीं लौटे, जब तक कि कोई तकनीकी कमी ना हो। बैठक में समयावधि पत्रों, सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा की गई एवं आवष्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने सीएमएचओ को सी एम हेल्पलाइन की शिकायतो पर विशेष ध्यान देकर हल करवाने, शिकायत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर समाधानकारी जवाब पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। आपूर्ति अधिकारी, पी एच ई, सीईओ जनपद की सी एम हेल्पलाईन में ग्रेडिंग कम होने पर संबंधित अधिकारियों को विशेष प्रयास कर समय सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्रम विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि मजदूरों से संबंधित जितने भी केस चल रहे हैं उनकी जानकारी दे, प्रकरण किस धारा के तहत दर्ज किए गए है, स्पष्ट उल्लेख करते हुए आज ही ए डी एम को प्रस्तुत करे। भारत सरकार के पोर्टल पर निर्देशानुसार जानकारी अपडेट करने के लिए डी आई ओ एनआईसी को निर्देशित किया। खुदाई कर काम करने वाले विभागों जिनमें एमपीईबी, ई ई, पीडबल्यूडी, पी. एच ई, आर ई एस, पी एम सडक और निर्माण काम करने वाले विभागो के अधीन काम करने वाले ठेकेदारों को काम शुरू करने से पहले कॉल बिफोर यू डिग( ब्ंसस ठमवितम न् क्पह) एप पर लॉगिन करने के लिए निर्देश दिये। एप के संचालन के लिए नोडल विभाग ईई पी डब्ल्यू डी को संबंधित विभागों एवं निर्माण कार्य से संबंधित ठेकेदारों की बैठक लेकर सभी को निर्देशो से अवगत करवाने के लिए निर्देशित किया। सभी विभाग प्रमुखों को ई आफिस संचालित करने के लिए निर्देश दिए। बैठक मेंं अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!