• Sat. Oct 24th, 2026

रतलाम पुलिस द्वारा किरायेदारों/नौकरों के सत्यापन हेतु चलाया जा रहा अभियान, थाना माणकचौक पुलिस द्वारा अभी तक 742 बंगाली कारीगरों का किया गया सत्यापन, सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से हिस्ट्री शीटर बदमाश, गुंडा चेकिंग करने के निर्देश

BySurendra Jain

May 17, 2025

खबर पक्की, 17 मई, रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय के आदेश क्रमांक/ 131/एडीएम/रतलाम एवं क्रमांक/129/आर –2/एडीएम /2025 के आधार पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के पालन करवाए जाने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक कारवाई के संबंध दिशा निर्देश प्रदान किए गए है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की आम जन से अपील की गई है कि रतलाम पुलिस द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा में किरायेदारों एवं घरेलू नौकरों की जानकारी एक सप्ताह के भीतर अपने नजदीकी पुलिस थाने पर दे।
सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र के होटल, लॉज, धर्मशालाओं की लगातार चेकिंग करने संवेदनशील एवं धार्मिक स्थानों के आसपास सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए गए है। सभी होटल संचालकों को अपने यहां रुकने वाले व्यक्तियों की जानकारी निर्धारित प्रोफार्मा में संबंधित पुलिस थाने पर देने के संबंध में निर्देश दिए गए है।
रतलाम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अवैधानिक पोस्ट पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक उनि अनुराग यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों काम करने वाले बंगाली कारीगरों का सत्यापन किया जा रहा है। थाना माणकचौक पर प्रतिदिन 20–25 बंगाली कारीगरों का पहचान सत्यापन कराया जा रहा है। बंगाली कारीगरों एवं उनके परिजनों के आधार आदि पहचान एवं स्थाई निवासी के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। पहचान पत्र या आधार में दर्ज स्थाई पते के संबंधित पुलिस थाने पर संपर्क कर भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। अभी तक कुल 742 बंगाली कारीगरों का सत्यापन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाशों, एवं गुंडा चेकिंग नियमित रूप से करने के निर्देश दिए गए। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

You missed

error: Content is protected !!