खबर पक्की, 17 मई, रतलाम। ग्रे मर्चेंट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं सामाजिक व्यक्तित्व श्री कांतिलाल चोपड़ा ने बताया कि रतलाम उद्योग जगत में पहली बार स्वयं प्रेरणा से सपत्नीक देहदान करने का अनूठा मामला प्रकाश में आया है।
फैडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष, पोरवाल उद्योग समूह के प्रणेता श्रीवीरेंद्र पोरवाल एवं धर्मपत्नी नैना पोरवाल द्वारा संयुक्त रूप से इस आशय का निर्णय लिया गया l
चोपड़ा ने कहा कि आप प्रसिद्ध अभिभाषक स्वर्गीय श्री वरदीचंदजी पोरवाल के सपुत्र तथा उद्योग जगत के युवा उद्योगपति श्री वरुण पोरवाल के पिता है ।
उद्योग के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में पोरवाल परिवार सदैव अग्रणी रहता हैं।उल्लेखनीय है की अभी हाल ही में सागोदिया जैन तीर्थ की प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर विशाल रथ यात्रा भी श्री वीरेंद्र पोरवाल परिवार द्वारा आयोजित की गई थी ।
मालवा चेंबर के अध्यक्ष श्री ललित पटवा, श्री संदीप व्यास, श्री इंद्र नारायण झालानी, श्री अशोक तातेड , संजय बाफना,श्री सुभाष जैन ,श्री जितेंद्र पाटीदार, एवं अनेक उद्योगपतियों द्वारा आत्मीय भाव से अनुमोदन की है।

