• Sun. Oct 25th, 2026

डी.पी. आभूषण लिमिटेड को श्रेष्ठ ज्वेलरी कम्पनी अवॉर्ड

BySurendra Jain

May 8, 2025

खबर पक्की, 8 मई, रतलाम। मध्य भारत के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स डी. पी. आभूषण को श्रेष्ठ ज्वेलरी कम्पनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 06 मई को भोपाल के होटल ताज में आयोजित इस अवार्ड सेरेमनी में यह सम्मान डी पी आभूषण के डायरेक्टर अनिल कटारिया को
मा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन जी यादव द्वारा दिया गया। ज्वेलरी क्षेत्र में अपने विश्वसनीय कार्य के लिए अनेक प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित डी. पी. आभूषण के लिए यह बहुत गौरव की बात है।

अपनी पारदर्शिता, शुद्धता और डिज़ाइन्स के लिए 30 लाख से अधिक परिवारों के भरोसेमंद ज्वेलर्स के रूप में स्वयं को स्थापित कर चुके डी.पी. आभूषण पिछले 85 वर्षों से ग्राहकों को उनकी पसंद और बजट के अनुरूप ज्वेलरी देते आ रहे है। इंडियन कल्चर और ट्रेडिशन के हिसाब से हर उत्सव के लिए विशेष रूप से तैयार की गई ज्वेलरी की लेटेस्ट डिज़ाइन्स हर समय उपलब्ध रहती है।

डी.पी. आभूषण पर 50000 से अधिक डिज़ाइन्स की विस्तृत रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यहाँ HUID एवं BIS हॉलमार्क और IGI सर्टिफाइड ज्वेलरी के साथ ही न्यूनतम मेकिंग चार्ज ग्राहकों को सही दाम के साथ सही आभूषण मिलता है।
कंपनी ने हाल में ही रतलाम में अपना दूसरा सबसे बड़ा शोरूम खोला है ।अब डी पी ज्वेलर्स के १० शहरों में ११ शोरूम हो गए है ।

You missed

error: Content is protected !!