खबर पक्की, 8 मई, रतलाम। रतलाम कला मंच द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली सामान्य ज्ञान स्पर्धा “ज्ञानश्री” इस वर्ष संस्था संरक्षक एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद डॉ जय कुमार जलज की स्मृति में आयोजित की जाएगी l इस प्रतियोगिता के आवेदन पत्र शहर के विभिन्न स्थलों पर उपलब्ध है यह जानकारी संस्था अध्यक्ष श्री राजेंद्र चतुर्वेदी द्वारा प्रदान की गई है l. प्रतियोगिता के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए श्री चतुर्वेदी ने बताया की यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के खुली है तथा कोई भी व्यक्ति इसमें शामिल हो सकता है l
प्रतियोगिता दो समूहों जूनियर (16 वर्ष तक)एवं सीनियर (16 वर्ष से अधिक)में आयोजित की जावेगी।
-: प्रतियोगिता के दोनों समूहों में प्रथम,द्वितीय,तृतीय पुरस्कार के साथ ही 3-3 प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे।
-: दोनों ही समूहों के सर्वश्रेठ प्रतियोगी को नकद रु.2100-2100 तथा आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र तथा ज्ञान श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा l.
साथ ही प्रतियोगिता में शामिल विद्यालयों के सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
-:प्रतियोगिता ऑब्जेक्टिव प्रश्नों पर आधरित होगी जिसकी अवधि 1 घंटा होगी।
प्रतियोगिता सितम्बर माह में आयोजित की जाएगी ।
-:प्रतियोगिता सम्बन्धी आवश्यक जानकारियां प्रतियोगी के व्हाट्सएप नम्बर एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह गीत,संगीत एवं नृत्य से भरपूर कार्यक्रम में किया जाएगा l
प्रतियोगिता के आवेदन पत्र निम्न स्थानों पर उपलब्ध है।
1.तिवारी फ़ोटो स्टेट,रॉयल सुपर मार्केट,दो बत्ती, रतलाम।
2.तिवारी मेडिको (डिलाइट कंस्ट्रक्शन, कस्तुरबा नगर चौराहा
3.कार्यालय शरद चतुर्वेदी
(वरिष्ठ बीमा सलाहकार)
इंदिरा नगर मेनरोड तथा.
4.वर्मा प्रिंटर्स,ब्राह्मणों का वास,धानमंडी.
संस्था के परामर्शदाता श्रीमती डॉ सुलोचना शर्मा,डॉ गोपाल मज़वादिया,संस्था अध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी पदाधिकारी सर्वश्री अजय चौहान, श्रीमती किरण उपाध्याय,शरद चतुर्वेदी,रुपाली तबकडे,नीलिमा छवि सिंह,सिमरनजीत सिंह कोर,अरुण शर्मा आदि सदस्यों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है।
