खबर पक्की, 17 अप्रैल, रतलाम। कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ पार्षद राकेश झालानी की माताजी कौशल्यादेवी (85) पति स्व. सेठ श्रीचरण जी झालानी का बुधवार रात्रि को निधन हो गया। महर्षि दयानंद मार्ग, तोपखाना निवासी झालानी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं विक्रम विश्वविद्यालय छात्र संघ उज्जैन के अध्यक्ष भी रहे हैं। उनकी माता कौशल्यादेवी धार्मिक प्रवृत्ति की और समाजसेवी थीं, उनके निधन पर अनेक कांग्रेसी नेताओं गणमान्य नागरिको ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

