• Wed. Sep 2nd, 2026

टूरिस्ट बस में छुपाकर अवैध रूप से ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Apr 4, 2025

खबर पक्की, 4 मार्च, रतलाम। टूरिस्ट बस में छुपा कर ले जाई जा रही अवैध शराब को ओद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सेजावता फन्टा पर वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की AMBICA TOURIST बस में अवैध रूप से सीटो के नीचे छुपाकर शराब ले जाई जा रही है। बस मन्दसौर जावरा तरफ से रतलाम से होकर अहमदाबाद गुजरात तरफ जाने वाली है।
मुखबीर सूचना पर सेजावता फन्टा फोरलेन रोड़ पर नाका बन्दी की गई । घेराबन्दी कर बस को रोका गया । बस के अन्दर सीटो की नीचे छुपाकर अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई थी।
बस से अवैध अंग्रेजी शराब की व्हिस्की मेकडावल नम्बर 01, ब्लेन्डर प्राईड, रायल चैलेंज, मैजिक मुवमेन्ट वोतका को जप्त किया जाकर आरोपी फतेहलाल पिता परता मीणा 40 साल निवासी सतुम्बर राजस्थान व जितेन्द्रसिंह पिता केसर सिंह सिसोदिया 26 वर्ष निवासी उदयपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत का कार्यवाही की गई है।

You missed

error: Content is protected !!