• Tue. Sep 1st, 2026

असली हमेशा असली ही रहेगा डीपी आभूषण के 11वे शोरूम के उद्घाटन पर रतनलाल कटारिया का उदघोष

BySurendra Jain

Apr 5, 2025

खबर पक्की : 5 अप्रैल रतलाम, 3000 करोड़ के टर्नओवर वाली मध्य प्रदेश व देश में ज्वेलरी क्षेत्र की प्रतिष्ठित रिटेल चेन स्थापित करने वाली डीपी आभूषण लिमिटेड का विशालकाय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शोरूम रतलाम के सागौद रोड पर 6 अप्रैल को प्रारंभ होगा। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डीपी आभूषण लिमिटेड के पितृ पुरुष श्री रतनलाल कटारिया ने बताया कि उनके दादाजी ने 85 साल पूर्व लोगों को खरे सोने के जेवर बेचने की बहुत छोटे रूप में शुरुआत की थी जो आज बट वृक्ष बन चुका है। उन्होंने बताया की पहले शोरूम रतलाम में प्रारंभ होने के बाद देशभर में नौ शोरूम खोले जा चुके हैं और 11 वा शोरूम पुनः जन्मभूमि को समर्पित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता है। डीपी आभूषण की बुलेट की रफ्तार से बढ़ती प्रोग्रेस को देखते हुए उन्हीं के सगे संबंधियों द्वारा मिलते जुलते नाम DPK के नाम से रिटेल ज्वेलरी चेन से मिल रही चुनौती के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पारिवारिक संपत्ति विभाजन के वक्त उनके पिता श्री ने यह तय किया था की डीपी नाम का उपयोग उनके अलावा और कोई नहीं करेगा किंतु उनके द्वारा अवैधानिक कार्य किया जा रहा है तो इसमें हम क्या कर सकते हैं यह तो उनका सोचना है। बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि डीपी आभूषण हमारी बरसों की मेहनत और तपस्या का फल है और जनता असली और नकली के फर्क को जल्दी ही समझ जाएगी। पत्रकार वार्ता का संबोधित करते हुए डायरेक्टर अनिल कटारिया ने कहा कि हमारा पूरा फोकस उपभोक्ता को प्योरिटी के साथ रीजनेबिलिटी पर रहता है। कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम बरसों से यह कार्य कर रहे हैं पर जताने की आदत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपने कर्मचारियों का अपने परिवार की तरह देखभाल करते हैं। कार्यक्रम को संतोष कटारिया व संचालन कर रहे विकास कटारिया ने भी संबोधित किया। डीपी आभूषण के इस नए शोरूम को लेकर उपभोक्ताओं में जबरदस्त उत्सुकता है यही कारण है कि जहां शेयर बाजार निरंतर नीचे जा रहा है यही कारण है की डीपी आभूषण का शेयर कुछ ही दिनों में 1300 से 1600 के ऊपर आ गया है और अपने निवेशकों को लगातार लाभ दे रहा है।

You missed

error: Content is protected !!