• Wed. Sep 2nd, 2026

56- 57 को लेकर नामांतरण संबंधी दिक्कत खत्म करने के लिए तहसीलदारों को जारी किए जा रहे हैं निर्देश : कलेक्टर बॉथम

BySurendra Jain

Apr 4, 2025

खबर पक्की : 4 मार्च रतलाम, रतलाम जिला प्रॉपर्टी संगठन द्वारा 56,57 के आधार पर नामांतृण रोके जाने को लेकर लगातार की जा रही मांग के मद्दे नजर और इसके लिए सभी विधायक भाजपा जिला अध्यक्ष को ज्ञापन देने के पश्चात बताया जा रहा है कि काबीना मंत्री एवं विधायक चैतन्य काश्यप के प्रयासों से राजस्व विभाग में जिला कलेक्टर को इस समस्या को हल करने के लिए पत्र लिखा है। जिलाधीश महोदय ने बताया कि राजस्व विभाग से पत्र प्राप्त हुआ है और इस संबंध में तहसीलदारों को नामांतरण संबंधी दिशा निर्देश जल्द ही जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात जिले में नामांतरण संबंधी आ रही दिक्कत खत्म होने का रास्ता साफ होगा।

You missed

error: Content is protected !!