• Wed. Sep 2nd, 2026

रतलाम मंडल को आदर्श मंडल के लिए आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती पुरस्कार एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद को रेलमंत्री राजभाषा पदक

BySurendra Jain

Mar 20, 2025

खबर पक्की, 20 मार्च, रतलाम। रेल भवन में 154वीं रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक की अध्यक्षता सतीश कुमार अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड ने की। इस बैठक के बाद आयोजित समारोह में सतीश कुमार द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय रेलवे, मंडलों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
रेलवे बोर्ड में आयोजित इस समारोह में अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड सतीश कुमार द्वारा रतलाम मंडल को राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आधार वर्ष 2023 हेतु आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती पुरस्कार, अपर मंडल रेल प्रबंधक और अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी अशफाक अहमद को प्रदान किया गया।
इसके साथ ही अशफाक अहमद को राजभाषा के क्षेत्र में रतलाम मंडल पर किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया। अहमद को राजभाषा रजत पदक के अंतर्गत रजत पदक, प्रमाण पत्र तथा नकद राशि प्रदान की गयी।
राजभाषा के विकास के साथ ही इसके प्रयोग – प्रसार में किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रतलाम मंडल को रेलवे बोर्ड स्तर पर एक साथ दो – दो सम्मान मिलना, रतलाम मंडल के साथ ही पश्चिम रेलवे के लिए भी एक विशिष्ट उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने हर्ष जताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।

You missed

error: Content is protected !!