• Wed. Sep 2nd, 2026

रंगों से सारोबार हुआ रतलाम, खूब उड़ा रंग गुलाल, फायर फाइटर से हुई रंगों की बौछार

BySurendra Jain

Mar 20, 2025

खबर पक्की, 20 मार्च, रतलाम। बुधवार को रंगपंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। हर कोई रंगारंग रंग में नजर आया। रतलाम में एक घंटे देरी से करीब 12 बजे रंगारंग गेर की शुरुआत हुई। गेर में फायर फाइटर से रंगों की बौछार की गई। मशीन से गुलाय जा रही है। मशीन से गुलाल उड़ाया। घोड़े, ऊंट, ढोल-ताशे, डीजे के साथ युवाओं की टोलियां गेर में शामिल होकर थिरकती रही। जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही। ड्रोन से निगरानी की गई।
शहर के धानमंडी रानी जी की मंदिर क्षेत्र से रतलाम सांस्कृति मंच नर नारायण ग्रुप द्वारा गेर निकाली गई। शहर में 33 सालों से गेर निकाली जा रही है। पहले सांस्कृतिक मंच के वरिष्ठों के नेतृत्व में गेर निकाली जाती थी। पिछले 13 सालों से युवाओं द्वारा आयोजन किया जा रहा है। गेर धानमंडी से शुरू हुई जो गणेश देवरी, न्यू क्लॉथ मार्केट, माणकचौक, घासबाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, हरदेव लाला पिपली, आबकारी चौराहा, ब्राह्मणों का वास, नाहरपुरा होते हुए डालूमोदी बाजार पहुंच शाम करीब 5 बजे समापन हुआ।
पुलिस व प्रशासन के अधिकारी शहर में अलग-अलग पाइंट पर मौजूद रहे। आबकारी चौराहे से हाट की चौकी की तरफ जाने वाले रास्ता गेर पर बंद कर दिया। यहां पर पुलिस अधिकारी व बल मौजूद रहा।

You missed

error: Content is protected !!