• Wed. Sep 2nd, 2026

चरित्र संदेह पर मायके में रह रही पत्नी की हत्या, चाकू से किया वार, दो बच्चों की मां थी; आरोपी पति गिरफ्तार

BySurendra Jain

Mar 15, 2025

खबर पक्की, 15 मार्च, रतलाम। जिले के रानीगांव में एक महिला की उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह वारदात शुक्रवार रात को हुई। हत्या का कारण पति द्वारा चरित्र पर संदेह करना बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
35 वर्षीय मृतका की शादी मंदसौर जिले के खोड़ाना गांव निवासी बंशीलाल ऐरवाल से हुई थी। जानकारी के अनुसार, पिछले 5-6 महीनों से वह अपने मायके में रह रही थी।
शुक्रवार रात पति शराब के नशे में उसके मायके पहुंचा और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों को जब वारदात की जानकारी मिली तो तुरंत मावता चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जावरा अस्पताल भेजा।
दो बेटियों की मां थी, पुलिस कर रही जांच
मृतका दो बेटियों की मां थी। पुलिस के अनुसार, पति को पत्नी के चरित्र पर शक था, जिस कारण वह लगातार विवाद करता था। मावता चौकी प्रभारी अल्केश सिंगाड़ ने बताया कि आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

You missed

error: Content is protected !!