• Mon. Oct 26th, 2026

घर के बाहर लगाई फांसी, मौत : नीम के पेड़ पर लटकता मिला शव

BySurendra Jain

Mar 15, 2025

खबर पक्की, 15 मार्च, रतलाम। ग्राम प्रीतमनगर में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी ली। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। रविवार सुबह मृतक के शव का पीएम होगा। पुलिस जांच में जुटी है।
मृतक का नाम राधेश्याम (50) पिता रणछोड़ है। मृतक ग्राम पंचायत प्रीतमनगर के गांव उचवानिया का रहने वाला है। जिस पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की उसके आसपास 5 से 6 घर हैं। साथ ही सड़क मार्ग भी है। लेकिन जिस समय फांसी लगाई उस समय कोई नहीं था।
परिजन भी घर पर नहीं थे
दोपहर में पुलिस को सूचना मिली। बिलपांक थाना पुलिस पहुंची। ग्राम पंचायत सरपंच शांतिलाल मालवीय भी पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा। शाम होने के कारण पीएम रविवार सुबह होगा। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया। घटना के समय मृतक के परिजन भी घर पर नहीं थे।
सरपंच मालवीय के अनुसार मृतक के दो लड़के है। एक शादीशुदा है। पीएम आवास योजना में मकान बना है। मृतक मजदूरी करता था। बिलपांक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!