खबर पक्की, 12 मार्च, रतलाम। स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड के ब्रांच मेनेजर संजय कुमार पिता रामनारायण कुंभकार उम्र 29 साल निवासी मकान नंबर 97, वार्ड नं 8, स्कूल वाली गली, हरिजन मोहल्ला, देहरिया सुसनेर द्धारा तात्कालिक ब्रांच मेनेजर श्याम सिंह पिता हड़मत सिंह निवासी 23 ठाकुर बस्ती, खेताखेड़ा, झालावाड़, राजस्थान, व लोने मेनेजर खुशाल सिंह पिता मनोहर सिंह निवासी ग्राम अकोलिया पोस्ट असवाता, तहसील बडऩगर उज्जैन व गोविंद मेवाडा पिता बाबूलाल मेवाडा निवासी वार्ड नं 17, जैन मंदिर के पास, बाजार मोहल्ला, कोठाडी, शाजापुर द्धारा फर्जी आईडी कार्ड के माध्यम से समुह लोन निकालकर व समुह लोह के ग्राहको से किस्त के पैसे प्राप्त कर जमा नही कर कंपनी के साथ 3989361/- रुपए की धोखाधडी करने सम्बंधी आवेदन पत्र मय दस्तावेजो के दिया गया जो आवेदन पत्र पर से आरोपियो के विरुद्ध अप.क्रं. 453/2024 धारा 420,467,468,471 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियो की लगातार अपनी सकुनत से फरार मिले बाद पुलिस टीम आलोट द्धारा दिनांक 08.03.2025 को लोन मेनेजर आरोपी खुशाल पिता मनोहर सिंह जाति राजपुत उम्र 24 साल निवासी ग्राम अकोलिया पोस्ट असावता थाना बडऩगर जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया गया व पुछताछ करते आरोपी ब्रांच मेनेजर श्याम सिंह द्धारा अपने पहचान के प्रहलाद सिंह सोंधिया राजपुत निवासी मुंज के माध्यम से गांव के लोगो की बैंक पासबुक की जानकारी प्राप्त की जा उसके आधार पर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड व दस्तावेज कुटरचना कर तैयार करना व लोन मेनेजर खुशाल सिंह व गोविंद मेवाडा द्धारा अपनी आईडी से समुह लोन के लिये अप्लाय करना व मेनेजर श्याम सिंह द्धारा अप्रुव कर लोन के पैसे खातो मे ट्रांसफर करना बताया और खाते मे ट्रांसफर पेसो को गांव के व्यक्तियो से गलती से बैंक द्धारा खाते मे डालने का बोलकर वापस प्राप्त कर आपस मे बांट लेना बताया गया। जिसे पर आरोपी का पीआर प्राप्त कर सायबर टीम की मदद से अन्य लोन मेनेजर गोविंद पिता बाबुलाल मेवाडा उम्र 25 साल निवासी ग्राम कोठडी थाना कालापीपल जिला शाजापुर हाल मुकाम कोलुखेडी कृष्ण मंदिर के पास भोपाल को भोपाल से अभिरक्षा मे लेकर गिरफ्तार किया व आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश पर पीआर प्राप्त कर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी : गोविंद पिता बाबुलाल मेवाडा उम्र 25 साल निवासी ग्राम कोठडी थाना कालापीपल जिला शाजापुर हाल मुकाम कोलुखेडी कृष्ण मंदिर के पास भोपाल।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी : खुशाल पिता मनोहर सिंह जाति राजपुत उम्र 24 साल निवासी ग्राम अकोलिया पोस्ट असावता थाना बडऩगर जिला उज्जैन।
पुलिस टीम : निरीक्षक शंकर सिंह चौहान, उनि प्रमोद राठौर, आर, आर 710 लोकेन्द्र, आर 1177 शुभम भाटी, सायबर प्रआर मनमोहन शर्मा, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास की मुख्य भूमिका रही।
