• Tue. Oct 27th, 2026

रंग पंचमी पर छुट्टी घोषित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

BySurendra Jain

Mar 12, 2025

खबर पक्की, 12 मार्च, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम ने 19 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश रतलाम शहर, ग्रामीण, जावरा व आलोट के लिए रहेगा। इसके अलावा कलेक्टर ने वर्ष 2025 के प्रमुख त्योहारों पर भी अलग-अलग स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश में 4 अगस्त को श्रावण माह का अंतिम सोमवार को सैलाना, 19 अगस्त को अनादिकल्पेश्वर महादेव मंदिर की शाही सवारी के दूसरे आलोट में, 27 अगस्त गणेश चतुर्थी पर रतलाम शहर, ग्रामीण, सैलाना, जावरा, पिपलौदा में, 3 सितंबर डोल ग्यारस पर सैलाना में, 1 अक्टूबर महानवमी पर रतलाम शहर, ग्रामीण व जावरा में, 23 अक्टूबर बाई दूज पर आलोट में अवकाश घोषित किया है।

You missed

error: Content is protected !!