• Fri. Sep 4th, 2026

पुलिस का सराहनीय कार्य: गुम हुए मोबाइल तलाश कर उनके मालिकों को लौटाए गए, चेहरे पर छाई मुस्कान

BySurendra Jain

Mar 11, 2025

खबर पक्की, 11 मार्च, रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर रतलाम ओद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के 11 को मोबाइल को तलाश कर उनके मालिक को सौंपा। एसपी के हाथों गुम मोबाइल पाकर मालिकों के चेहरे पर मुस्कान छा गई।
थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर आवेदक आयुष भट्ट निवासी रामलेटा, मेघा निवासी कल्याण नगर, दिपक परमार निवासी जवाहर नगर, प्रेमसिंह मुनिया निवासी कनेरी, प्रकाश चन्द्र निवासी जवाहर नगर, संतोष कुमार डिंडोर निवासी सरवड थाना बिलपांक, हंसराज गुर्जर निवासी नारायणपुर जिला कोटपुतली, दिनेश तीवारी निवासी अंजनी धाम, कमलेश जाट निवासी ग्राम बंजली व फणेश्वर मईडा निवासी चन्देरा सैलाना द्वारा स्वयं के मोबाईल घुमने कि लिखित शिकायत की गयी थी। जिस पर सायबर पोर्टल पर सर्च कर गुम हुए मोबाईलो को लगन व मेहनत से तलाश किया जिस पर कुल 11 मोबाईल रिकवर किये गये।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एएसपी राकेश खाखा, सीएसटी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम निरी. गौतम मुनेन्द्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम निरी. गौतम मुनेन्द्र, कार्य. प्रधान आरक्षक धीरज गावडे, प्रआर रितेश पाटीदार, आर मनीष परिहार, आर. दिनेश मईडा, सायबर सेल प्रआर. लक्ष्मीनारायण, प्रआर. मनमोहन शर्मा आरक्षक विपुल भावसार, की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!