• Mon. Oct 26th, 2026

हूटर, नंबर प्लेट के खिलाफ एक्शन में पुलिस : नंबर के ऊपर लिखा था निगम नेता प्रतिपक्ष, बनाया चालान, 38 वाहनों पर कार्रवाई

BySurendra Jain

Mar 11, 2025

खबर पक्की, 11 मार्च, रतलाम। पुलिस ने प्राइवेट वाहनों पर लगे हूटर, नेम प्लेट के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों चेकिंग के दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष की नेम प्लेट लगी गाड़ी से हूटर व नेम प्लेट जब्त की है। अभियान के तहत पुलिस अब तक 38 वाहनों पर कार्रवाई कर 20 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूल कर चुकी है।
रतलाम पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में टीम बनाकर कार्रवाई कर रही है। महू नीमच रोड पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नेम प्लेट लगी कार क्रमांक एमपी 43 सीबी 4440 को रोका। गाड़ी के अंदर हूटर भी लगे थे। नंबर प्लेट के ऊपर नेम लगा रखी थी। पुलिस ने नेम प्लेट व हूटर निकालकर जब्त कर लिया। रतलाम नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा का कहना है यह मेरी गाड़ी नहीं है।
पुलिस ने कार नंबर के आधार पर कार के आगे नंबर प्लेट पर नेम प्लेट लगी होने पर 500 रुपए व हूटर लगाने पर 3 हजार रुपए का चालान काट कर जुर्माना वसूला है। एक अन्य वाहन पर हूटर लगे होने पर चालानी कार्रवाई की है।
एसपी अमित कुमार ने बताया चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया है। प्राइवेट वाहनो में हूटर, फ्लेश लाइट (लाल, पीली, नीली बत्ती), वीआईपी के स्टीकर, गलत नंबर प्लेट का दुरुपयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

error: Content is protected !!