• Fri. Sep 4th, 2026

जिले के सभी अनुभाग के थानों में किया गया गुंडा परेड का आयोजन, आगामी त्योहारों के दौरान शांति भंग करने पर होगी कड़ी कार्यवाही, जिले के सभी 6 अनुभागों के थानो पर कुल 219 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड

BySurendra Jain

Mar 5, 2025

खबर पक्की, 5 मार्च, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों को थाने के गुंडा रजिस्टर में अंकित व्यक्तियों की गुंडा परेड करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में 1 मार्च से 3 मार्च तक जिले के सभी अनुभाग के थानो पर गुंडा रजिस्टर में दर्ज गुंडों को थाने पर बुलाकर गुंडा परेड कराई गई। गुंडा परेड के दौरान अनुविभागीय अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाने के गुंडा रजिस्टर में दर्ज गुंडे, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों को चेतावनी देकर आगामी त्योहारों के दृष्टिगतकिसी भी अवैधानिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनने की समझाइश देकर रुकसत किया।
दो दिनों में जिले के रतलाम शहर अनुभाग के चारो थानो पर नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में कुल 76 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर , बदमाशों की परेड करवाई गई तथा 65 बदमाशों से डोजियर भरवाए। रतलाम ग्रामीण अनुभाग में एसडीओपी किशोर पटनवाला के मार्गदर्शन में कुल 21 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई तथा डोजियर फॉर्म भरवाए। जावरा शहर अनुभाग के थानो पर प्रभारी सीएसपी श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में कुल 21 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई 14 बदमाशों से डोजियर भरवाए। जावरा ग्रामीण अनुभाग के सभी थानों पर एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में कुल 39गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई तथा 34 बदमाशों के डोजियर भरवाए। आलोट अनुभाग के सभी थानो पर एसडीओपी आलोट सुश्री शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में कुल 36 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई तथा 22 बदमाशों के डोजियर भरवाए। तथा सैलाना अनुभाग के सभी थानों पर एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में कुल 26 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई तथा 25 बदमाशों के डोजियर भरवाए। दो दिवस में जिले के सभी 6 अनुभाग के थानो पर कुल 219 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की गुंडा परेड करवाई गई तथा 189 बदमाशों के डोजियर भरवाए। आगामी दिनों में शेष बचे अन्य गुंडो की भी गुंडा परेड कराई जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!