खबर पक्की, 22 फरवरी, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आम जन की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों एवं गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कड़ी करवाई करने के निर्देश जारी किए गए है।
इसी तारतम्य में थाना सैलाना अंतर्गत आदतन अपराधियों को जिलाबदर करने के प्रतिवेदन तैयार कर भेजे गए थे। जिस पर जिलाधीश महोदय श्री राजेश बॉथम द्वारा हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता मांगीलाल गुर्जर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सकरावदा एवं संदीप पिता बाबूलाल जाट उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सकरावदा को रतलाम जिले की सीमा व समीपवर्ती जिलो की राजस्व सीमाओं से आगामी 01 वर्ष के जिलाबदर किया गया। आदेश के परिपालन में थाना प्रभारी सैलाना सुरेन्द्र गडरिया के नेतृत्व में सैलाना पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों जिलाबदर हर्ष गुर्जर एवं संदीप जाट को रतलाम जिले के समीपवर्ती जिलों की राजस्व सीमा से आवश्यक हिदायत देकर बाहर छोड़ा गया।
2 जिलाबदर बदमाशों को जिले के समीपवर्ती जिले की राजस्व सीमा से बाहर छोड़ा
