खबर पक्की, 18 फरवरी, रतलाम। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करने वाले डीजे संचालकों पर पुलिस ने कार्रवाई की। सैलाना रोड स्थित जोथा बाग मैरिज गार्डन में देर रात तक बज रहे डीजे को पुलिस ने जब्त कर लिया।
सूचना मिलने पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी वीडी जोशी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने डीजे संचालक रोहित परिहार (30) और विकास लखेरा (30) के खिलाफ मध्यप्रदेश कोलाहल अधिनियम की धारा 7/15 और 223 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई में एक लैपटॉप, माइक प्रोसेसर सहित लगभग 80 हजार रुपये के उपकरण जब्त किए गए।
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक और हायर सेकेंडरी परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। हालांकि, रहवासी क्षेत्रों में स्थित मैरिज गार्डनों में अभी भी देर रात तक डीजे बजने की शिकायतें मिल रही हैं।
मैरिज गार्डन में देर रात तक डीजे बजाने पर कार्रवाई : पुलिस ने पहुंच कर बंद करवाया साउंड, सारे इक्विपमेंट जब्त कर ले आई थाने
