• Mon. Oct 26th, 2026

केन्द्रीय बजट देश, राज्य और जिला सबकों आत्मनिर्भर बनाने का कदम : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, केंद्रीय बजट पर जिला भाजपा की परिचर्चा आयोजित, 500 लोगों ने पोस्टकार्ड में दिया प्रधानमंत्री को धन्यवाद

BySurendra Jain

Feb 16, 2025

खबर पक्की, 16 फरवरी, रतलाम। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणजी ने संसद में जो बजट पेश किया है, वह दूरगामी सोच वाला है। इसे केवल इनकम टेक्स की सीमा 12 लाख रूपए करने वाला बजट नहीं माने, इसका उददेश्य देश का विकास करं जीडीपी ग्रोथ बढ़ाना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने विकसित भारत का संकल्प लिया है और यह बजट देश, राज्य और जिला सबकों आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।
यह बात जिला भाजपा की केंद्रीय बजट परिचर्चा में मुख्य वक्ता सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। परिचर्चा के बाद जिला भाजपा के आव्हान पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जनहितकारी बजट देने के लिए शहरवासियों द्वारा धन्यवाद के 500 पोस्टकार्ड भेजे गए। बजट परिचर्चा में कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजट कार्यक्रम प्रभारी जयवंत कोठारी, व्यापारिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश जैन, मनोहर पोरवाल, जिला मंत्री राकेश पाटीदार मंचासीन रहे।
परिचर्चा में मंत्री श्री काश्यप ने बजट को विकसित और आत्मनिर्भर भारत का बजट बताते हुए कहा कि इस बजट से आम जन को बहुत लाभ मिलेगा। मोदीजी ने अंग्रेजो के समय से बने कानूनों को हटाया है और पिछले सप्ताह संसद में नया आयकर अधिनियम भी पेश कर दिया गया हैं, जिससे कई धाराएं बदलकर सरलीकरण किया जा रहा है। केन्द्रीय बजट से सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। लघु उद्योग से नए उद्यमी और रोजगार बढ़ेंगे। बजट में उद्योगों का वर्गीकरण कर उनका दायरा बढ़ाया गया है।
मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि बजट में सरकार ने देश के युवाओं के भविष्य के लिए मध्यम वर्ग को सर्वाधिक महत्व दिया है। आयकर स्लैब के अलावा कई अन्य बजट प्रावधान इस वर्ग के विकास को प्रशस्त करने वाले है। बजट में किसान, उद्यमी, युवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सभी विषयों को समाहित किया गया है। बजट के माध्यम से मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा चार वर्ग पर कार्य करने की शुरुआत की है। परिचर्चा में श्री काश्यप ने बजट के कई प्रावधानों पर प्रकाश डालकर उनकी महत्ता बताई।
आरंभ में जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पोस्टकार्ड से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को धन्यवाद देने का अनुरोध किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह बजट मध्यम और गरीब वर्ग के लिए है, लेकिन इससे हर वर्ग के लोगों को सुविधा मिलेगी। परिचर्चा का संचालन कार्यक्रम प्रभारी जयवंत कोठारी ने किया। अंत में आभार व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रजनीश जैन ने माना।

You missed

error: Content is protected !!