• Mon. Oct 26th, 2026

स्विफ्ट कार से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

BySurendra Jain

Feb 10, 2025

खबर पक्की, 10 फरवरी, रतलाम। जिले की पुलिस को लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में सफलता मिल रही है। बिलपांक थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से एक लाख की मादक पदार्थ सहित एक शिफ्ट कार भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से शनिवार आधीरात को सुचना के मिलने पर महु नीमच फोर लेन बिलपांक फंटा से तस्करी करते हुए आरोपी अतीक पिता रफीक शेख निवासी गुलमोहर कॉलोनी धार थाना कोतवाली जिला धार, शकील पिता शब्बीर हुसैन कुरैशी निवासी जय प्रकाश मार्ग कुम्हार गड्डा थाना कोतवाली जिला धार, सुनिल पिता मदन मण्डलोई जाति भिलाला निवासी ग्राम रोड़दा चौकी जिराबाद थाना गंधवानी जिला धार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार तस्करी के आरोपियों से 54 ग्राम अवैध मादक पदार्थ रूष्ठरू्र जिसकी किमती 01 लाख रु और एक स्विफ्ट कार क्रमांक रूक्क09ष्ठश्व 1925 किमती 06 लाख रु कुल कीमती करीबन 07 लाख रुपये ारामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

You missed

error: Content is protected !!